पाण्डुलिपि का डेटाबेस

    मिशन का मुख्य लक्ष्य पाण्डुलिपियों का डेटाबेस तैयार करना है। डेटाबेस में भारत की पाण्डुलिपियों का शीर्षक, विषय, लेखक, वर्णन (कमेंट्री), लिपियां, भाषाएं तथा और भी बहुत कुछ सूचना शामिल होती है।

    डेटाबेस से संबंधित महत्त्वपूर्ण टिप्पणी

    1. यह कैटालॉगिंग फार्मेट का पहला मसौदा/संस्करण है। संस्करण/मसौदे का संशोधन/समीक्षा की जा रही है।

    2. वेबसाइट पर आंकड़ा जारी करने के प्रमुख उद्देश्यों में से एक उनके संबंधित कोषों में संरक्षित पाण्डुलिपियों तक पहुंचने में विद्वानों की सहायता करना है। इसका लक्ष्य ऐसे लाखों संग्रहों, जिसके संबंध में विद्वान बहुत कम जानते हैं, को आपस में मिलाकर तथा प्रणालीबद्ध कर के एक साझा हब/संग्रह तैयार करना है। इस व्यापक दृष्टिकोण को विस्तृत रूप में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन की स्थापना के पश्चात पहली बार शुरू किया गया है। संस्थानों अथवा व्यक्तियों द्वारा पहले किए गए प्रयास आंशिक थे, यह किसी भी कारणवश हो सकता है। 

    3. अनिवार्य सूचना के अलावा अन्य संबंधित सूचनाएं कभी-कभी जिसके कुछ कारण हो सकते हैं अस्पष्ट हो सकती है पर दर्शकों को ऐसे मामले में उनके प्रामाणिक विवरण के लिए संबंधित कोषों से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। हमने प्रामाणिक विवरण उपलब्ध कराने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है, लेकिन हमारे प्रयासों के बावजूद कुछ गलतियां अनायास अथवा अन्यथा रह सकती है। उन गलतियों की जांच की जा रही है और इन्हें हमारे संशोधित संस्करण में सही कर लिया जाएगा।

    भारतीय कृति संपदा देखने के लिए यहां क्लिक करें